शनिवार को तड़के एसडीएम राजेश कुमार ने गांव कूपा में छापा मारकर अवैध खनन की मिट्टी से लदे डंपर और जेसीबी को पकड़ लिया। इन दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग गए। दोनों वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि गांव कूपाखुर्द में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। यह मिट्टी वहीं से वाहनों में भरकर ले जाई जा रही थी। मौके से मिटटी से भरे डंपर व खनन में प्रयुक्त की गई जेसीबी को पकड़ लिया गया है। इन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया है। खनन माफियाओं को अब बख्शा नहीं जाएगा। संवाद