हाथरस: उर्वरक विक्रेताओं को ई पॉश मशीन के संचालन के बारे में जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन सभागार में जिले भर के उर्वरक विक्रेताओं को ई पॉश मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ई पॉश मशीन के लिए नामित संस्था के उच्चाधिकारियों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से ई पॉश मशीन के संचालन में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई ।
शासन स्तर से उर्वरकों की बिक्री ई पॉश मशीन के जरिये किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में ही जिले भर में सभी उर्वरक विक्रेताओं को ई मशीन भी दी गई है। ई पॉश मशीन के माध्यम से शासन स्तर से उर्वरकों की बिक्री की सीधी मॉनीटरिंग की जाती है। ई पॉश मशीन के संचालन में विक्रेताओं को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस प्रकार की शिकायतें लगातार कृषि विभाग को मिल रही थीं। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने विकास भवन परिसर में जिले भर के उर्वरक विक्रेताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मशीन के संचालन में आने वाली दिक्कतों के बारे में उर्वरक विक्रेताओं से जानकारी ली गई और उन दिक्कतों को दूर करने के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।