फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज पर बसों के रुकने से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में ओवरब्रिज बनने के बाद भी लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिली है। शहर के मोहनगंज व घंटाघर पर सुबह से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। अगर वाहने के स्टॉपेज का स्थान नियत कर ओवरब्रिज से पहले रोडवेज बसों को रोका जाए तो लोगों को जाम से काफी राहत मिल सकती है।
बता दें कि लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद भी शहर के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि ओवरब्रिज शुरू होते ही रोडवेज बस व अन्य वाहन चालक वाहनों को वहां रोक देते हैं। वाहनों के रुकने के साथ वहां सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। इस कारण शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें