हाथरस : ढकपुरा रोड पर आसरा योजना के मकान का छज्जा गिरने से महिला व बच्चे के होने के बाद जाम लगा रहीं
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आसरा कॉलोनी की महिला शायरा पत्नी सलीम की उपचार के दौरान जब जिला अस्पताल में हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने इलाज में लापरवाही व ऑक्सीजन सिलिंडर को हटाने का आरोप लगाया। इस दौरान खासा हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सक व कर्मियों पर उपचार न करने का आरोप लगाया। नौबत मारपीट तक आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रविवार की शाम को आसरा कॉलोनी निवासी शायरा पत्नी सलीम छज्जा गिरने से घायल हो गईं और उनको जिला संयुक्त अस्पताल में दाखिल कराया गया तो थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि ऑक्सीजन का सिलिंडर हटा दिया गया। सही तरीके से उपचार नहीं किया। इसी वजह से शायरा की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अन्य लोग भी आ गए और मारपीट की स्थिति पहुंच गई। तीखी नोक-झोंक और हंगामे के बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन उसे वहां से एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बागला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.आईवी सिंह का कहना है कि महिला के परिजन ही उसे वहां से ले गए। अस्पताल में उसका पूरा उपचार हो रहा था। ऑक्सीजन की भी अस्पताल में कमी नहीं है।