फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत से बिदिरिका में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार की शाम को कैंटर चालक की लापरवाही से तहसील इगलास के गांव बिदिरिका में त्योहार की खुशियां काफूर हो गई हैं। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है।
घटना की रिपोर्ट मृतक बबलू के भाई ज्ञानेंद्र ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक चालक ओमप्रकाश निवासी तोसरा जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल, कैंटर चालक की लापरवाही ने शुक्रवार की शाम ऐसा तांडव मचाया कि पिता-पुत्र की मौत के अलावा आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया। दुर्घटना को देखकर हर कोई सहमा हुआ था। शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दो शवों को एक साथ जलता देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गनीमत रही कि कोतवाली चौराहे पर जाम की वजह से आवागमन सुचारु कराने के लिए पुलिस बल तैनात था। इस कारण कैंटर को मौके पर ही पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें