फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज निर्माण के चलते20 तक रात्रि में रूट रहेगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गार्डर रखने का काम तेजी से शुरू हो गया है। ऐसे में यह रेलवे फाटक रात्रि में पूरी तरह से बंद रहेगा। इसे लेकर अब पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने की योजना बना ली है। अब 20 फरवरी तक रोजाना रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
अलीगढ़ से आने वाले आगरा व मथुरा की तरफ जाने वाले सभी हल्के व भारी वाहन रुहेरी तिराहे से शहर के अंदर प्रतिबंधित रहेंगे। आगरा से अलीगढ़, मथुरा, कासगंज जाने वाले सभी वाहन बाईपास से ही जाएंगे। सिकंदराराऊ व कासगंज की तरफ जाने वाले वाहन सासनी से कैलोरा चौराहा होते हुए सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले वाहन कैलोरा चौराहे से सासनी होते हुए बाईपास से मथुरा व आगरा की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर की ओर से आने वाले वाहन चामड़ गेट चौराहे से हन्नासैन तिराहे से नगला भुस तिराहे पर गंतव्य को जाएंगे। रोडवेज बसें भी नगला भुस तिराहे से बस स्टैंड तक आएंगी और वापस जाएंगी। मथुरा व कासगंज की ओर जाने वाली रोडवेज बसें हतीसा पुल वाया सासनी होते हुए कैलोरा चौराहे से आवागमन करेंगी। इगलास बाईपास से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें