न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई है । उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। अन्यथा स्थिति में संबंधित विभागीय अधिकारी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शासन स्तर से शिकायतों के निस्तारण को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया लंबे समय से चलाई जा रही है। शिकायतकर्ता के मोबाइल व अन्य माध्यम से अपनी शिकायत को ऑनलाइन करता है। यह शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होती हैं। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर दिया जाता है, जिससे कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सके।
शासन स्तर से हर शिकायत के निस्तारण को लेकर समय सीमा भी निर्धारित की गई है। शिकायतों के निस्तारण की शासन स्तर से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लापरवाही को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई है । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों का तरीके से तत्काल निस्तारण किया जाए।