फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपचार और ऑक्सीजन न मिलने से मरीज ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल की लापरवाही ने एक और मरीज की जान ले ली। मरीज के परिजन गुहार लगाते रहे लेकिन, उसे भर्ती नहीं किया गया। मरीज ने ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से तड़पकर दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भले ही लाख दावा करे लेकिन अभी भी मरीजों को बेड व ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। मुरसान कस्बा के 56 वर्षीय एक व्यक्ति की कई दिन से तबियत खराब थी और उन्हें कोरोना के लक्षण थे। सोमवार की देर शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने उन्हें ऑक्सीजन लगाने की बात कही। इसके बाद परिजन उन्हें मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इस समय यह कोविड अस्पताल बना हुआ है। वहां न तो मरीज को भर्ती किया गया और न ही उसे ऑक्सीजन लगाई गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मरीज को भर्ती करने के लिए काफी गुहार लगाई लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती करने से साथ इंकार कर दिया। अभी हम बाहर ले जाने की सोच ही रहे थे कि मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में मुरसान के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा का कहना है कि मुरसान के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को किसी भी तरह का उपचार नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के गरीब असहाय लोग प्राइवेट चिकित्सकों के पास जाने को मजबूर हैं। ऑक्सीजन कम होने की बात कहकर यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें