न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में मंगलवार को 41 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 27 लोगों स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब कोरोना के 568 केस सक्रिय हैं। वहीं, सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक कोरोना से 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्थानीय लहरा वाली गली निवासी 55 वर्षीय महिला, औद्योगिक क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय महिला, पीपल वाली गली निवासी 56 वर्षीय महिला, आशीर्वाद कुंज निवासी 41 वर्षीय युवक, कोठी बेलनशाह निवासी 20 वर्षीय युवक, डिब्बा गली निवासी 46 वर्षीय महिला, चैतन्य धाम निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है।
इसके अलावा बालापट्टी निवासी 38 वर्षीय महिला, आशीर्वाद गार्डन निवासी 40 वर्षीय युवक, यहीं की 16 वर्षीय किशोरी, विभव नगर निवासी 36 वर्षीय युवक, आदर्श नगर निवासी 36 वर्षीय युवक, कलवारी निवासी 23 वर्षीय युवक, रमनपुर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, नवींपुर खुर्द निवासी 21 वर्षीय युवक सहित 41 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।