न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस बार कोरोना काल के चलते क्रिसमस के मौके पर कम आयोजन होंगे। 25 दिसंबर को अलीगढ़ रोड स्थित चर्च में सुबह साढ़े नौ बजे से प्रार्थना सभा होगी। क्रिसमस को लेकर चर्च में रंगाई-पुताई और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बाजार में सेंटा क्लॉज की यूनिफॉर्म दुकानों पर सजी नजर आ रही हैं। वहीं कई तरह की चाकलेट से बाजार सज गया है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते प्रभु यीशु के जन्मदिन पर कम आयोजन होंगे। रविवार को चर्च सजाने के साथ प्रार्थना सभा हुई।
अलीगढ़ रोड स्थित चर्च के पादरी दिनेश सहाय का कहना है कि इस बार कोरोना काल के चलते एक दिन का कार्यक्रम होगा। 25 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे प्रार्थना सभा होगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। सभी लोग मास्क लगाकर ही प्रार्थना सभा में शामिल हों।