फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डीआरएम ने लिया टिकट बिक्री व मूलभूत सुविधाओं का जायजा

विज्ञापन
हाथरस: हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की शाम को उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन परिसर से लेकर टिकट काउंटर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे कर्मियों में खलबली मची रही।
बुधवार की शाम सात बजकर 18 हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डीआरएम अमिताभ अग्रवाल स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। उन्होने टिकट बिक्री की जानकारी की। वहां तैनात स्टॉफ ने बताया कि प्रतिदिन करीब डेढ लाख रुपये की टिकट बिक्री होती है। उसके बाद उन्होंने स्टेशन पर टूल किट का निरीक्षण किया। वेटिंग रूम का हाल जाना। वहां सीज वाहनों को खड़ा देखकर उन्होंने वाहनों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर मेें साफ सफाई व वहां बने पार्क आदि को देखा। स्टेशन परिसर में बने पुराने कुए भी देखा। स्टेशन पर लगे शाइन बोर्ड आदि की लाइट बंद होने पर अधनीस्था से पूछताछ की। स्टेशन पर बनी कैटिंन में जनता खाने के बारे में जानकारी की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पांच बजे बाद टिकट रिजर्वेशन की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द हाथरस किला स्टेशन का निरीक्षण करने की बात कही। साथ ही वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जल्द हाथरस जंक्शन स्टेशन का मार्च के शुरूआत में जीएम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसएस पवन कुमार, आरपीएफ प्रभारी हरिकेश मीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें