हाथरस: बूंदाबांदी के बाद हुई ठंड में अलाव पर तापते लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवंबर माह के अंत में मौसम करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद अचानक सर्दी बढ़ गई। लोगों की कंपकंपी छूट गई। सर्दी से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते दिखे। बुजुर्गों के लिए तो सर्दी अभी से ही सिरदर्द बन गई है।
पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फवारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार की सुबह बादल छाने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे सर्दी और बढ़ गई। दोपहर के वक्त हल्की धूप निकली। सूर्यास्त के बाद फिर सर्दी बढ़ गई। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए नजर आए। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लिया। अचानक सर्दी बढ़ने से बूलन विक्रेताओं के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।