फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अच्छा काम करने वाले चालक-परिचालकों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आमदनी बढ़ाने के लिए रोडवेज अधिकारी अब चालक-परिचालकों को प्रोत्साहित करने में जुटे हैं। अच्छा काम करने वाले चालक-परिचालकों को सम्मानित कर उन्हें इनामी राशि देने की तैयारी की जा रही है। डीजल औसत और आमदनी की हर रोज अफसर समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही उनका नाम नोटिस बोर्ड पर भी अंकित किया जा रहा है।
हाथरस डिपो में कई महीने से आमदनी सहीं नही चल रही है। बसों की कमी के चलते यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। अब बसों की वापसी के बाद डिपो के अधिकारी निगम के अफसरों के निर्देश पर हर रोज आमदनी व लोड फैक्टर के अलावा डीजल औसत की समीक्षा कर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज अच्छा काम करने वाले चालक-परिचालकों को चिन्हित किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ से अच्छा काम करने वाले चालक-परिचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें