फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल और बैठने की हो व्यवस्था

विज्ञापन
हाथरस : तहसील सभागार में गेहूं खरीद को लेकर हुई बैठक में दिशा-निर्देश देते एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम राजेश कुमार ने गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह रजिस्ट्रार कानूनगो से संपर्क कर गेहूं क्रय केंद्रों से ग्रामों का संबद्धीकरण करने की कार्यवाही को तत्काल पूरा कराएं। एसडीएम ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक क्रय केंद्र पर दो इलेक्ट्रॉनिक्स कांटे, एक नमीमापक यंत्र, विनोइंग फैन और डबल जाली का छलना होना आवश्यक है। मंडी सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट हैं। इन्हें एक अप्रैल को सभी क्रय केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। गेहूं को वर्षा व अन्य किसी प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए क्रिटेस व तिरपाल की व्यवस्था की जाए। किसी भी स्थिति में गेहूं खराब न हो। एसडीएम ने सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी शंकर प्रताप सिंह, मंडी सचिव प्रवीण कुमार, एसडीओ देवेंद्र कुमार व सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें