न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को फिर चारों आरोपियों की पेशी विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के समक्ष होगी। वहां इस मामले में सुनवाई भी होगी। चारों आरोपी संदीप, रवि, लवकुश व रामू के खिलाफ कोर्ट में सीबीआई आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में इन पर आरोप भी तय हो चुके हैं।