फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चाट विक्रेता पर हमला करने वाला हुआ खूंखार, दो होमगार्ड किए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव अहवरनपुर में चाट विक्रेता पर हमला करने वाला आरोपी खूंखार हो गया। उसने थाने में आकर दो होमगार्ड जख्मी कर दिए। हवालात में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़कर उससे भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के गांव अहवरनपुर निवासी दीपू पुत्र हीरालाल अपने गांव में पानीपूरी का ठेला लगाता है। उसके पास गांव का ही रहने वाला दिलीप पुत्र गंगाधर आया और उसने पानीपूरी खाई। आरोप है कि दीपू ने उससे रुपये मांगे, जिस पर दिलीप गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से दीपू की गर्दन पर प्रहार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दिलीप को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी दिलीप को पकड़कर थाने ले आई। यहां पर आते ही आरोपी दिलीप खूंखार हो गया और पुलिस वालों पर ही हमला करने लगा। इस दौरान उसने दो होमगार्डों को हमला करके जख्मी कर दिए। हवालात में मौजूद एक अन्य युवक को भी उसने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। पुलिस ने अनिल कपूर पुत्र हीरालाल की तहरीर के आधार पर दिलीप के खिलाफ धारा 307, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें