न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मुरसान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
करीब 10 दिन पहले क्षेत्र के गांव में एक किशोरी घर के निकट अपने बाजरा के खेत से आवारा पशुओं को भगाने के लिए गई थी। इस दौरान मथुरा के रहने वाले दो युवकों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इस मामले में मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। रविवार को मुरसान पुलिस ने आरोपी जय गोपाल पुत्र ओंमकार सिंह निवासी महाविद्या कॉलोनी गोविंद नगर मथुरा को जेल भेज दिया है। अभी उसका दूसरा साथी फरार है।