फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डॉ. ललित के सपा प्रत्याशी बनने से बदल सकते हैं समीकरण

विज्ञापन
हाथरस : डॉ. ललित बघेल को सपा से टिकट मिलने के बाद उनके क्लीनिक के बाहर जुटे सर्मथक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने कई दिनों से चल रही ऊहापोह के बीच शुक्रवार की शाम को डॉ. ललित कुमार बघेल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा से पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी घोषित होने से क्षेत्र में सियासी समीकरण बदलने के आसार बन गए हैं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के लिए पहले सासनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह सोलंकी का नाम तेजी से चला था। वे लंबे समय से क्षेत्र में काम कर रहे थे। उन्होंने पहले पार्टी का चुनाव चिह्न मिलने का दावा भी किया था। वह अपना नामांकन दाखिल करते, उससे पूर्व हाईकमान ने उनको बिना किसी अग्रिम सूचना के नामांकन दाखिल न करने के निर्देश दिए। उसी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सपा के टिकट में बदलाव हो सकता है। सूत्रों के अनुसार जिले के दो कद्दावर नेता अपने प्रत्याशी को टिकट दिलाने के लिए लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। एक गुट के नेता जब सफल हो गए तो दूसरे गुट के नेता ने अपना पूरा जोर लगाया। आखिरकार वह टिकट बदलवाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल जीटी रोड पर अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ नर्सिंग होम चलाते हैं। वह क्षेत्र के गांव महमूदपुर के निवासी हैं। यह गांव पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी का भी गांव है। इनके पिता झुन्नीलाल खेती करते हैं। टिकट मिलने की सूचना पर डॉ. ललित के नर्सिंग होम पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी की। उनका कहना था कि डॉ. ललित देर रात जब लखनऊ से लौटेंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात पार्टी के निर्देश पर वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ललित बघेल के सपा से प्रत्याशी घोषित होने पर क्षेत्र में चर्चाओं और अटकलों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षियों के सामने भी अब जातीय समीकरण साधने की चुनौती होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें