हाथरस : सपा के सदर सीट के प्रत्याशी का पुतला फूंकते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही हैं। भाजपा की सदर प्रत्याशी का जहां लगातार विरोध हो रहा है तो वहीं सपा के सदर सीट के प्रत्याशी बृजमोहन राही का भी शहर के खातीखाना के अलावा घास मंडी पर पुतला फूंका गया।
लोगोें ने कहा कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया है, जोकि हाल में ही पार्टी में शामिल हुआ है। पार्टी ने पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। इन लोगों ने नारेबाजी भी की। संवाद