गांव मंस्या में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डॉ अविन शर्मा।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा का क्षेत्र के गांव मंस्या स्थित आंबेडकर पार्क में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अविन ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय का नारा दिया। डॉ. अविन शर्मा ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ उभरेगी और प्रदेश में सर्वाधिक सीट जीतकर रिकॉर्ड कायम करेगी।
उन्होंने ग्रामीणों से बसपा को अधिक से अधिक सीट जिता कर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती के हाथ मजबूत कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर टीकाराम चौधरी, बदन सिंह, श्रीपाल, शिवसिंह, रशपाल, ध्यानपाल, बाबूलाल, राजू सिंह, डॉ नेम सिंह, विक्रम सिंह केसरी, जीतू केसरी, बेनीराम, भरत सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।