हाथरस : प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बसपा नेता डॉ.
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद सांसद और राष्ट्रीय महासचिव बसपा मुनकाद अली ने मंच से वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अविन शर्मा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेशानुसार डॉ. अविन शर्मा को विधानसभा क्षेत्र सादाबाद का विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया जाता है। उन्होंने अपील की कि विधानसभा चुनावों में डॉ अविन को जिताकर लखनऊ भेजें।
डॉ. अविन शर्मा के प्रत्याशी के रूप में घोषणा होते ही पूरे पांडाल में डॉ अविन शर्मा जिंदाबाद और बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद के नारे लगने लगे। लोगों ने डॉ अविन शर्मा को फूलमालाओं से लाद दिया। डॉ. अविन ने मंच से ही झोली फैलाकर लोगों से आशीर्वाद मांगा। डॉ. अविन शर्मा को बसपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर व पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नारे लगाए। डॉ. अविन ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे, क्षेत्र की जो भी समस्या होगी, उसे वह जी जान से लगकर समाधान कराएंगे। वह जनता को निराश नहीं होने देंगे। संवाद
रसियों का उठाया लुत्फ
सादाबाद। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग उमड़े। भीड़ को बनाए रखने के लिए मौके पर रसिया मंडली द्वारा रसिया भी आयोजित किए गए। रसिया के जरिए भी भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे गए। संवाद