फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: हाथरस डीपीओ को बनाया साइबर अपराधियों ने निशाना, फेसबुक आईडी का क्लोन बना भेजे असामान्य मैसेज

Tue, 10 Feb 2026 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

साइबर ठगों ने हाथरस डीपीओ के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक हूबहू फर्जी प्रोफाइल (क्लोन आईडी) तैयार की है। इस आईडी के जरिये उनके विभाग के कर्मचारियों, विकास भवन के अधिकारियों और अन्य परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई।
विज्ञापन
डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय की फर्जी फेसबुक आईडी पर फोटो लगाकर की गई अपील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब शातिरों ने हाथरस के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) धीरेंद्र कुमार उपाध्याय को अपना निशाना बनाया है। जालसाजों ने डीपीओ की फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर उनके परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी है। मामला संज्ञान में आते ही जिले के प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


साइबर ठगों ने डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक हूबहू फर्जी प्रोफाइल (क्लोन आईडी) तैयार की है। इस आईडी के जरिये उनके विभाग के कर्मचारियों, विकास भवन के अधिकारियों और अन्य परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। शक तब हुआ, जब कुछ लोगों के पास मैसेंजर के जरिये असामान्य संदेश पहुंचने लगे।

आईडी क्लोन होने की जानकारी मिलते ही डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने फेसबुक टीम को इस फर्जी आईडी के खिलाफ रिपोर्ट भेजी है। साथ ही उन्होंने अपनी असली फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से सूचना जारी की है। उन्होंने लिखा कि मेरी फेसबुक आईडी को क्लोन करके फर्जी अकाउंट बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास मेरे नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए या रुपयों की मांग की जाए, तो उसे कतई स्वीकार न करें और न ही कोई भुगतान करें। जिले के वरिष्ठ अधिकारी की आईडी क्लोन होने की खबर दिन भर विकास भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों में चर्चा का विषय बनी रही। साथी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें