फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्तदान कर लिया देश व समाज सेवा का संकल्प

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते 9यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट्स और अधिका? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एनसीसी दिवस के अवसर पर रविवार को बागला डिग्री कॉलेज और आरपीएम डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने 9 यूपी एनसीसी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके सिंह निर्देशन में रक्तदान किया। उन्होंने यह रक्तदान जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया।
आरपीएम डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट का उत्साहवर्धन करते हुए कॉलेज के प्रबंधक उमाशंकर शर्मा ने सभी को रक्तदान के लाभ बताए और उनको समय-समय पर रक्तदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट समाज में विशेष स्थान रखते हैं, जो समाज के अन्य लोगों के लिए आदर्श होते हैं। आरपीएम कॉलेज के 21 एनसीसी कैड़ेट्स ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, एनसीसी अधिकारी डॉ. पी चौधरी, एएनओ लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार शर्मा, सूबेदार इंद्रपाल, सूबेदार दुलीचंद, हवलदार किशोरीलाल, हवलदार देशदीपक, कैडेट्स निशी शर्मा, मोनम, ज्योति, मुस्कान, झलक शर्मा, अभिषेक राहुल जेसीओ दुलीचंद, हवलदार देश दीपक और सीनियर कैडेट मोहित, पुष्पेंद्र, रणवीर, रोहित, संदीप, जितेंद्र, अमन, सुखवीर, विपिन, भूरा, रोहित ,लोकेश, नवीन, निखिल, महेश आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें