फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर पालिका परिषद के पटलों से हो रहे दस्तावेज लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस के पटलों से अभिलेख लीक होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने ईओ को पत्र लिखा है। वहीं उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है।
पत्र के माध्यम से पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि पूर्व में भी कार्यालय की गोपनीयता के संबंध में अनेकों पत्रों के माध्यम से लगातार सचेत किया जाता रहा है, फिर भी कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख व पत्रावलियों से संबंधित छायाप्रति नगर पालिका के पटलों से बाहरी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध करा दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण अनावश्यक रूप से नगर के विकास कार्यों व पालिका के महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के कारण पालिका परिषद हाथरस की छवि भी जनमानस में धूमिल होती हैं। यह प्रकरण अत्यंत ही गंभीर है। कार्यालय की गोपनीयता को भंग करने वाले कार्मिकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें