फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : योगा करें और दिन में तीन से चार लीटर पिएं पानी, इससे बढ़ेगी इम्युनिटी

विज्ञापन
डॉ .मेजर सौरभ महेश गुप्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के चिकित्सक डॉ. मेजर सौरभ महेश गुप्ता कोरोना को मात देकर फिर से अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। उनका कहना है कि लोग कोरोना से घबराएं नहीं। यदि उन्हें जरा भी इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो वह सबसे पहले अपनी जांच कराएं और उसके बाद चिकित्सक से सलाह लेकर अपना उपचार शुरू कर दें। लोग दिन में जमकर पानी पिएं और योगा करें। इससे उनकी इम्यूनिटी पावर बढ़ेगी। लोग घबराएं नहीं, पूरी तरह से सावधानी बरतें।
पिछले साल जब कोरोना ने देश में दस्तक दी तो चिकित्सक डॉ. मेजर सौरभ महेश गुप्ता भी इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने अपना उपचार कराया और उसके बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर फिर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए। डॉ. सौरभ सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका कहना है कि लोग मास्क पहनकर घर से निकलने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, बार-बार हाथ धोने जैसे बचाव के उपायों को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि कपड़े के मास्क, अंगोछे आदि से काम नहीं चलेगा। इसमें थ्री प्लाई मास्क ही काम करेगा। जैसे ही किसी व्यक्ति को कोविड के लक्षण महसूस हों तो वह अपनी जांच जरूर कराए और योग्य चिकित्सक से परामर्श ले। डॉ. सौरभ कहते हैं कि यह लोग घर पर रहकर ही अपना उपचार कर सकते हैं। लोग योगा को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें और पानी भी जमकर पिएं। कम से कम दिन में तीन से चार लीटर पानी पिएं। इससे शरीर का तापमान कम रहेगा और इम्युनिटी बढ़ेगी। डॉ. सौरभ कहते हैं कि ऑक्सीजन का अनावश्यक लोग घर में स्टॉक कर रहे हैं। इसकी उन्हें जरूरत नहीं है। इसका भय लोगों के दिल-दिमाग में ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें