फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना....

विज्ञापन
रामलीला बाडे में होता कृष्ण लीला का मंचन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों में इन-दिनों भक्तों की लाइन लगी हुई है। सुबह जलाभिषेक के लिए तो शाम को देवी के मनोहारी शृंगार के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को सुख शांति प्रदान करने वाली महाशक्ति दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की स्तुति कर सर्वार्थ सुख की कामना भक्तों द्वारा की गई। शाम को भी भक्तों ने देवी की घी व धूप से आरती उतारी।
स्कंदमाता की पूजा के लिए प्रमुख देवी मंदिरों सुबह ही भक्तों की भीड़ नजर आने लगी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, प्राचीन बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, शीतला मंदिर, शांता माता का मंदिर आदि देवालयों पर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सुबह से ही देवी के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों में शाम को भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिरों में दर्शन करने वालों की काफी भीड़ रही। शाम को भी भक्तों ने घी और धूप से देवी की आरती उतारकर मनोरथ पूर्ण होने की कामना की। शाम होते ही मंदिर सतरंगी रोशनी से सराबोर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें