फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लंबित पत्रावलियां देख डीएम खफा

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का डीएम रमेश रंजन ने शनिवार को वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों की सफाई की व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त कार्यालय स्थित एलबीसी पटल पर नगर पालिका और नगर पंचायतों में अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य के खिलाफ की कार्रवाई की लंबित पत्रावलियों को भी देखा। इनमें अनियमितता मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित आयुध, भूलेख, डीएलआरसी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, डूडा, वीआईपी प्रकीर्ण, जिला पूर्ति कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, संयुक्त कार्यालय, सीआरए, न्यायिक, नजारत आदि पटलों का मुआयना कर अभिलेखों को दुरुस्त एवं अद्यावधिक रखने के बारे में पटल सहायकों को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कक्षों में अलमारियों को खुलवाकर पत्रावलियों व अभिलेखों को देखा। जनसामान्य, शासन एवं अन्य विभागों के पत्रों पर कार्रवाई की स्थिति का मुआयना किया। निरीक्षण में मिलीं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आयुध पटल पर लाइसेंसी शस्त्रों से संबंधित पत्रावली, निरस्त लाइसेंसी शस्त्रों से संबंधित पत्रावली तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड, थाना वार रजिस्टर, लाइसेंसों के नवीनीकरण, पिछले छह माह में निरस्त किए शस्त्रों से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भूलेख पटल पर डिजिटाइजेशन आफ मैप एवं चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। स्वामित्व योजना का ऑनलाइन पोर्टल से प्रिंट आउट को कर्मचारी से निकलवाकर जांचा गया। कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लटक रहे विद्युत तारों को भी दुरस्त करने के निर्देश नाजिर को दिए। खनन और्र इंट-भट्ठों से जमा लाइसेंस शुल्क, खसरा-खतौनी का रोस्टर, भूमाफिया पंजिका को तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आरसी और वसूली पंजिका का भी अवलोकन किया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड का निरीक्षण के दौरान भूत पूर्व सैनिकों एवं पारिवार जनों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। वीआईपी प्रकीर्ण लिपिक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए हैसियत प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आयोग के लंबित संदर्भों के बारे में जानकारी ली। राजस्व अभिलेखागार में तहसीलवार खसरा-खतौनी, बीडिंग रजिस्टर, बस्तों के एंट्री रजिस्टर, संयुक्त कार्यालय में रिट याचिका के मामलों, थाना वार रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का मुआयना किया। उन्होंने सीआरए पटल पर बैंक डिमांड रजिस्टर, आरसी के संयुक्त सत्यापन, अमीनों द्वारा वसूली की स्थिति, दैवी आपदा, आपदा प्रबंधन के अलावा नजारत में संबंधित रजिस्टर एवं अभिलेखाें का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें