फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीएम, एसपी ने किया शहर का भ्रमण, आचार संहिता पालन कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराए जाने के मद्देनजर देर शाम डीएम रमेश रंजन ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ हाथरस शहर में भ्रमण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को होर्डिंग्स, बैनर तथा वॉल पेंटिंग आदि को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उनके साथ एडीएम मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, एसडीएम सदर अंजलि गंगवार, सीओ सिटी रुचि गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें