फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश, संवेदनशील बूथ का किया निरीक्षण

Tue, 19 Mar 2024 08:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डीएम और एसपी ने संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया। दोनों ने फ्लैग मार्च भी किया। उन्होंने एसडीएम सासनी को सभी बूथों पर बूथ संख्या एवं संबंधित बीएलओ के नाम व मोबाइल नंबर बड़े अक्षरों में अंकित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करते डीएम और एसपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के साथ संविलियन विद्यालय रुहेरी में संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत में फ्लैग मार्च भी किया। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने लोगों से संवाद कर कहा कि आप सभी लोग मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी भी प्रकार की फर्जी मतदान की शिकायत नहीं आनी चाहिए। डीएम ने ग्रामवासियों से मतदान के लिए शराब, रिश्वत तथा अन्य वस्तुओं के प्रलोभन की शिकायत 1950 नंबर पर करने को कहा। किसी प्रकार की जातीय, धार्मिक तथा समुदायिक हिंसा होने की संभावना पर तत्काल सूचित करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम सासनी को सभी बूथों पर बूथ संख्या एवं संबंधित बीएलओ के नाम व मोबाइल नंबर बड़े अक्षरों में अंकित कराने के निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को अपना बूथ खोजने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस बल को घटना वाले मतदान केंद्रों की विशेष तौर से निगरानी करने के निर्देश दिए और कहा कि अधिक से अधिक आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें