फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : काका हाथरसी स्मारक भवन में ऑडिटोरियम बनाने के लिए डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस : काका हाथरसी स्मारक भवन का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

काका हाथरसी स्मारक भवन की छत पर ऑडिटोरियम बनाने के लिए डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ एवं इंजीनियर से वार्ता कर पूछा कि भवन कितना पुराना। इस पर यदि ऑडिटोरियम बनाया जाए तो भवन को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
इंजीनियर ने कहा कि भवन के ऊपर ऑडिटोरियम बनाया जा सकता है। डीएम ने पाया कि इसमें पार्किंग के लिए जगह पर्याप्त मात्रा में नहीं है, जबकि ऑडिटोरियम बनने के बाद यहां 15 से 20 गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह की आवश्यकता होगी। इसके लिए उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एमजी पॉलीटेकिभनक के खेल के मैदान में हो रहे जलभराव के निदान और उपलब्ध भूमि पर मिनी स्टेडियम बनाने की संभावना भी टटोली। डीएम ने मैदान पर जमा पानी को तत्काल निकलवाने और मिट्टी का भराव करने के निर्देश दिए। गिजरौली पोखर में जल संरक्षण एवं इसका सौंदर्यीकरण कराने के लिए एसडीएम को यहां से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें