फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: डीएम ने किया बीएसए-डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण, एसआईआर आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जांची

Sat, 24 Jan 2026 12:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम अतुल वत्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने 23 जनवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप न हो पाने वाले मतदाताओं की आपत्तियों के निस्तारण प्रक्रिया की जांच की।

विज्ञापन


डीएम ने प्राप्त आवेदनों की स्थिति, जारी नोटिस, मतदाताओं की उपस्थिति तथा निस्तारण की प्रगति की जानकारी की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने बताया कि उनके नियंत्रण के कुल छह मतदान बूथों पर 1727 मतदाताओं को नोटिस निर्गत किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि उनके नियंत्रण के 10 बूथों पर 1,600 मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं।

बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रपत्रों व अभिलेखों का मिलान कर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है और आवश्यक दस्तावेज मिलने पर मामलों का तत्काल निपटारा किया जा रहा है। डीएम अतुल वत्स ने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद भी किया और अधिकारियों को सुनवाई की प्रक्रिया में पारदर्शिता व संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपत्तियों के निस्तारण में सबसे पहले वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर संबंधित मतदाता की मैपिंग का प्रयास किया जाए। यदि मैपिंग हो जाती है तो किसी भी प्रकार के अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

25 जनवरी को चलेगा विशेष अभियान
विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक जनवरी 2026 की पात्रता तिथि पर आधारित सूची पर दावे और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया आठ जनवरी से छह फरवरी तक संचालित की जा रही है। विशेष अभियान दिवस 31 जनवरी और एक फरवरी के साथ जिलाधिकारी द्वारा 25 जनवरी को जिला स्तर पर अतिरिक्त विशेष तिथि घोषित की गई है। इस दिन सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर फाॅर्म-6, 6ए, 7 एवं 8 प्राप्त करेंगे। डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुपरवाइजर, एईआरओ, एडिशनल एईआरओ एवं ईआरओ भी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थलों पर भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें