फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बूंदाबांदी से आलू-सरसों व गेहूं की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 24 Jan 2026 12:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पाले से बचाव के लिए किसान पहले ही खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में यदि तेज बारिश हो गई तो आलू की फसल सड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। सरसों और गेहूं की फसल पर भी अत्यधिक नमी का प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
आलू की फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के मिजाज में 23 जनवरी को अचानक आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू, सरसों और गेहूं की फसल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। किसानों का कहना है कि अगर ज्यादा बारिश हुई तो फसलों को खासा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


सादाबाद के किसानों का कहना है कि इस समय आलू की फसल संवेदनशील अवस्था में है। पाले से बचाव के लिए किसान पहले ही खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में यदि तेज बारिश हो गई तो आलू की फसल सड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। सरसों और गेहूं की फसल पर भी अत्यधिक नमी का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से फसल में रोग लगने की आशंका भी रहती है। किसान लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

सासनी में बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
सासनी में बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ तो आलू की खोदाई चल रही है तो दूसरी तरफ सरसों की फसल पकी खड़ी है। किसानों का कहना है कि यदि और बारिश हुई तो आलू व सरसों की फसल के खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। किसान आलू की खोदाई पूरी होने तक मौसम के साफ होने की दुआ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें