फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लंबित मुकदमों पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों, अवैध मदिरा के उत्पादन, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर डीएम रमेश रंजन ने बैठक की। बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगवाने का आह्वान किया।
डीएम ने अभियोजन अधिकारी से कहा कि अपराधी चाहे जो भी हो, सजा पाने से बचना नहीं चाहिए। उन्होंने अपराधियों को समाज के लिए नासूर बताते हुए कहा कि अपराधियों के प्रति कतई रहम न बरतते हुए सामाजिक हित में उनके अपराध की सजा बतौर उन्हें जेल भिजवाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम ने आपराधिक मामलों में लिप्त लोगों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। धारा 107/116 पर लंबित मुकदमों की संख्या अधिक होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभियोजन अधिकारियों और पुलिस विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने 10 मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर चयन करते हुए इनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें