फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में कम प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
टीकाकरण में कम प्रगति पर डीएम नाराज
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा हुई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम, राष्ट्रीय वैक्टर वार्न डीसीज कंट्रोल कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने समस्त एमओआईसी को माइक्रोप्लान के तहत टीकाकरण करने के निर्देश दिए और कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित नहीं रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रिपोर्टिंग समय से करते हुए इसका ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में सहपऊ की भुगतान की स्थिति ठीक नहीं होने पर भुगतान में प्रगति लाने के निर्देश दिए। हसायन में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, जिला मलेरिया अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, प्रतिरक्षण अधिकारी, समस्त एमओआईसी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें