फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने वर्तमान में चल रही योजनाओं, सर्वे, अभियान आदि के संबंध में प्रगति रिपोर्ट आगामी बैठक में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ नगर पालिका हाथरस को निर्देश दिए कि शहर में कहीं पर भी पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान डीएम ने राजकीय विद्यालय कुरसंडा के निर्माण कार्य, सेतु निगम द्वारा तालाब चौराहे पर निर्माण किए जा रहे ओवरब्रिज के बारे में जानकारी ली। कार्य की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ से दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस, विशेष सर्विलांस अभियान की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत की योजना अंतर्गत काम न होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ/ बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत किए गए कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी करते हुए 14वें वित्त से ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को कराने एवं 15वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायत के लंबित तथा नए कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें