फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGRS: हाथरस जिले को मिला यूपी में तीसरा स्थान, सिकंदराराऊ-सासनी तहसील को मिले 100 में से 100 अंक

Sat, 09 May 2026 11:08 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण को लेकर अप्रैल में हाथरस जनपद यूपी में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं जनपद की सिकंदराराऊ व सासनी तहसील नंबर वन पर रहीं। दोनों तहसीलों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुनवाई पोर्टल और हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद हाथरस ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। अप्रैल की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार जिले को प्रदेश की रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले ने 97.14 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तहसीलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सिकंदराराऊ और सासनी तहसील संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही हैं। दोनों तहसीलों ने 100 में से 100 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया। सादाबाद तहसील ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ 94वीं और हाथरस सदर तहसील ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ 194वीं रैंक हासिल की है। 

डीएम कार्यालय ने मुख्यमंत्री कार्यालय और उच्चाधिकारियों से प्राप्त सी-श्रेणी (खराब श्रेणी) के संदर्भों को शून्य रखने में सफलता पाई है, जिससे रैंकिंग में सुधार हुआ है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अधीनस्थ अधिकारियों की सक्रियता को दिया है और खराब प्रदर्शन करने वाली तहसीलों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें