मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी व जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा ने अकीदतमंदों से ईदगाह व मस्जिदों के भीतर ही नमाज अदा करने की अपील की है।
बकरीद को लेकर हाथरस जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले को चार जोन में बांटा गया है। सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी व जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा ने अकीदतमंदों से ईदगाह व मस्जिदों के भीतर ही नमाज अदा करने की अपील की है। नमाज का समय सात जून को सुबह 07:15 बजे तय किया गया है। इस साल नमाज हाफिज इनाम साहब अदा कराएंगे।