फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव व मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव बुधवार को होगा। अध्यक्ष पद के लिए यज्ञदत्त गौतम व अजय भारद्वाज मैदान में हैं तो सचिव पद के लिए राधामाधव शर्मा व विश्वंभर सिंह किस्मत आजमा रहे हैं। सह सचिव प्रथम पद के लिए राहुल पाठक व दुर्वेश खान, सह सचिव तृतीय पद के लिए हरीबाबू शास्त्री व धीरज वार्ष्णेय के बीच मुकाबला होगा।
चुनाव अधिकारियों वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शर्मा, राजीव तिवारी व रामवीर सिंह दादू के अनुसार इस बार एसोसिएशन के चुनाव में 483 मतदाता हैं। इसमें नौ मतदाता अधिवक्ता तीर्थयात्रा पर जाने से पूर्व 17 व 18 दिसंबर को अपना मतदान कर चुके हैं। अब 22 दिसंबर को 483 वोट प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की वजह से बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शर्मा, राजीव तिवारी व रामवीर सिंह दादू ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। बुधवार को मतदान होने की वजह से अधिवक्ता मतदान में व्यस्त रहेंगे। इसलिए पूरे दिन न्यायिक कार्य से अधिवक्ता विरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें