फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: घटना को अंजाम देने की फिराक में था जिला बदर, तमंचा सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की हिरासत में जिला बदर का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने जिला बदर को गिरफ्तार किया है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जाफराबाद चौराहा पर खड़ा था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला बदर दाऊजी पुत्र अरविंद कुमार निवासी ग्राम जाफराबाद थाना हाथरस जंक्शन को तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने जाफराबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ डीएम ने गुंडा एक्ट के तहत 11 मार्च को जिला बदर की कार्रवाई की थी। स्थानीय पुलिस ने जिला बदर नोटिस को तामील कराते हुए नौ जून को आरोपी को जिले की सीमा से बाहर छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी अभियुक्त को अपने ही गांव के आसपास घूमते हुए तमंचे के साथ पांच अगस्त को एसआई गोविंद सिंह, दिलीप कुमार और उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जाफराबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा, कारतूस बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है। थाना हाथरस जंक्शन में अभियुक्त पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, एसआई गोविंद सिंह, योगेश कुमार, विपिनपाल, रोहित कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें