फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यंगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान के गांव खरगू में बैठक करते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उप चुनाव के बाद संगठित हुईं ग्राम पंचायतों में रविवार को प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठकों में ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं ग्राम पंचायत की छह समितियों के गठन की कार्यवाही पूरी की गई। कुछ बैठकों में सदस्यों की उपस्थिति का कोरम पूरा न हो पाने के कारण समितियों के गठन की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपचुनाव कराया गया है। इस उप चुनाव में यहां जिले में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया के पूरी होने के साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतें संगठित हो गईं। उप चुनाव के दौरान जिले की 262 ग्राम पंचायतें संगठित हुई हैं। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में प्रथम बैठकों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैठकों के लिए प्रशासन की ओर से विगत में ही रोस्टर जारी किया गया था। इस रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों की मौजूदगी में बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में ग्राम पंचायत की छह समितियों के गठन की कार्यवाही की गई। ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कई ग्राम पंचायतों में सदस्यों की मानक के अनुसार उपस्थिति न हो पाने के कारण समितियों के गठन की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें