हाथरस : प्राथमिक विद्यालय जलालपुर का शिलान्यास करते सदर विधायक हरीशंकर माहौर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन की योजना के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के जर्जर विद्यालयों को ध्वस्त कराकर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस क्रम में विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर एवं विकास खंड सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघनियां के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को सदर विधायक हरिशंकर माहौर द्वारा किया गया। यहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमारी, भवन निर्माण प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक प्रदीप उपाध्याय, मंजू अग्रवाल उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश में कोई भी परिषदीय विद्यालय भवन जर्जर न रहने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जर्जर भवनों की नीलामी कराकर उन्हें ध्वस्त करा दें और उनकी जगह प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि से नवीन भवनों का निर्माण कराया जाए। विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव में सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा और शिक्षा की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर अनिल कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश राणा, तरुण शर्मा, गीतम सिंह आदि मौजूद रहे।