फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बकाया पर कटा हुआ कनेक्शन चलता हुआ मिला तो दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यदि आप आपका बिजली कनेक्शन बकाया नहीं देने पर कट गया है और इसके बावजूद आप बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बिजली महकमा आपके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। शहर के 800 कटे हुए कनेक्शनों पर विभागीय अधिकारियों की पैनी नजर है। अफसरों ने एसडीओ और जेई को इन कनेक्शनों की हर रोज निगरानी करने के लिए निर्देश दिए हैं। यदि ये चेकिंग में यह कनेक्शन चलते हुए पाए गए तो तत्काल बिजली थाने में संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर में 40 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। विभाग का लाखों रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। हाल ही में चेकिंग अभियान के दौरान बिजली टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 800 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इसके बावजूद विभाग को शत-प्रतिशत बकाया नहीं मिल रहा है। अब बकायेदारों के खिलाफ बिजली अधिकारी सख्त रुख अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन सुभाष चंद्रा ने कटे हुए 800 कनेक्शनों की एसडीओ और जेई को हर रोज मॉनीटरिंग करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। यदि ये कनेक्शन चलते हुए पाए जाएं तो इनके धारकों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि शहर में 800 बकायेदारों के हाल ही में कनेक्शन काटे गए हैं, फिर भी यह बकायेदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं। अधीनस्थों को इनकी हर रोज चेकिंग करने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद यदि कोई बिजली का उपभोग करते हुए पाया जाता है तो इनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें