फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डीजल से भरा टैंकर असंतुलित होकर सड़क पर पलटा, फैला डीजल

विज्ञापन
हाथरस: मथुरा रोड पर पलटा डीजल से भरा टैंकर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट शुक्रवार की दोपहर डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। डीजल सड़क पर फैल गया और कुछ लोग इसमें से डीजल भी ले जाने लगे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने इस मार्ग से निकल रहे वाहनों को अन्य मार्गोँ से निकाला।
मथुरा डिपो से डीजल से भरा एक टैंकर कासगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में दूसरी ओर से एक ईको कार को बचाने के चक्कर में यह टैंकर असंतुलित होकर रेलवे की फैंसिंग से टकराकर सड़क पर असंतुलित होकर पलट गया। इसमें डीजल भरा था। टैंकर पलटने के बाद चालक वहां से भाग गया, जबकि परिचालक सुनील कुमार निवासी नारई सिकंदराराऊ घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पूरा डीजल सड़क पर फैल गया। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। कुछ ग्रामीण वहां से डीजल को अपने केन आदि में भरकर ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इन ग्रामीणों को भगाया। फायर ब्रिगेड की दमकल भी पहुंच गई और वहां पानी का छिड़काव किया, जिससे आग नहीं लगे। काफी देर तक इस रोड पर जाम लगा रहा। मुरसान पुलिस द्वारा मुरसान से हाथरस की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया। जल्दी जाने वाले वाहनों को सादाबाद या कोटा मार्ग से होकर हाथरस की ओर निकाला गया। पुलिस द्वारा वाहनों को रोकने पर कुछ वाहन चालकों ने अपने अपने वाहन मुरसान में सड़क किनारों पर ही लगा दिए, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें