फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सासनी के 1,716 घरों में दस टीमों की मदद से किया सर्वे

विज्ञापन
हाथरस: सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सैनिटाइजर का छिड़काव क? - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। बाजार बंद कराकर आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कस्बे में घूमकर कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे।
कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के घर के आसपास आधा किलोमीटर के दायरे में करीब 1,716 घरों पर दस टीमें लगाकर घर-घर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सर्वे कराया गया। एसपी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कस्बा के हॉट स्पॉट मोहल्ला पथवारी, आशा नगर, जैनपुरी, पल्टन, शिक्षक नगर आदि स्थानों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हाईप्रेशर गाड़ियों की मदद से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पूछा जा रहा है कि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ तो नहीं हो रही है। घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की गई, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। मोहल्ला विष्णुपुरी को पूरी तरह से संक्रमित युवक के घर से 400 मीटर के दायरे को बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। बैरियर लगाकर आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि कस्बे का बाजार शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहा है। लोग घरों में कैद रहे। जरूरतमंद लोगों को सामान तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें