फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दान पुण्य के साथ भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
हाथरस : गंगा दशहरा के मौके पर अलीगढ़ रोड नहर में नहाते बच्चे व युवा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गंगा दशहरा का पर्व बृहस्पतिवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ रही तो अलीगढ़ रोड स्थित नहर में आस्था की डुबकी लगाने वाले लोग सुबह से ही भारी संख्या में पहुंच गए। हर हर गंगे के जयकारे भी दूर दूर तक सुनाई दिए। काफी लोग स्नान करने गंगाघाट भी गए। जमकर पतंगबाजी भी की।
विज्ञापन

नवमी, दशमी एक दिन होने के कारण बृहस्पतिवार को दशहरा की धूम रही। शुक्रवार को भी दशहरा मनाया जाएगा। सुबह व शाम में लोगों ने पतंगबाजी के प्रति उत्साह दिखा। भक्तों ने उपवास रखकर गंगा मइया और भगवान नारायण की स्तुति की। बड़ी संख्या में भक्त गंगा स्नान के लिए रवाना हुए। इसके अलावा सुबह से ही नहर पर भक्तों की भीड़ लगी थी। बच्चे, नौजवान सभी नहर में आस्था की डुबकी लगाई। दशहरा के मौके पर पुण्यलाभ के लिए शहर में जगह-जगह प्याऊ लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें