न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 महामारी को लेकर जिलेभर में अलग अलग स्थानों पर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए जाने की सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों की सूची जारी करते हुए सीएमओ ने खांसी, बुखार, जुकाम, गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ वाले लोगों की कोरोना जांच कराए जाने की बात की है।
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से 05722-227041, 05722-227042, 05722-227043 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है।
यहां करा सकते हैं जांच
शहरी क्षेत्र हाथरस में कुष्ठ रोग केंद्र, सीएमओ कार्यालय कैंपस, सीएचसी महौ, पीएचसी हाथरस जंक्शन, पीएचसी लाड़पुर, सीएचसी सासनी, सीएचसी सादाबाद, सीएचसी सिकंदराराऊ, सीएचसी सहपऊ, पीएचसी मानिकपुर, सीएचसी हसायन, पीएचसी पोरा, पीएचसी नगला मनी मुरसान।