फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कागजात नहीं दिखाने पर अलीगढ़ हेल्थ केयर को एसडीएम ने किया सील

विज्ञापन
हाथरस: एसडीएम द्वारा सील किया गया अलीगढ़ हेल्थ केयर क्लीनिक। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसडीएम सिकंदराराऊ विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को कस्बा के मुख्य बाजार स्थित मोहल्ला शीशग्रान में अलीगढ़ हेल्थ केयर के नाम से संचालित एक क्लीनिक को कागजात नहीं दिखाने के चलते सील करा दिया गया, जिससे झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मच गई।
कस्बा में दो झोलाछाप चिकित्सकों के पुत्रों द्वारा अलग-अलग तरह की चिकित्सकीय डिग्री प्राप्त कर हेल्थ केयर के नाम पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसकी शिकायत डीएम और विभागीय वेबसाइट पर की गई तो बृहस्पतिवार को फिर एसडीएम ने झोलाछाप चिकित्सकों के यहां पुलिस बल व स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। इसकी भनक लगने पर झोलाछाप चिकित्सक दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने अलीगढ़ हेल्थ केयर के नाम से संचालित क्लीनिक पर छापा मारा। यहां संचालक द्वारा कागजात नहीं दिखाए जाने पर क्लीनिक को सीज कर दिया गया। शाम को क्लीनिक संचालक ने सिकंदराराऊ पहुंचकर एसडीएम के सामने यह कागज पेश किए तो उन्होंने शासनादेश के तहत नवीनीकरण के लिए छूट देकर तहसील कर्मी को भेजकर क्लीनिक की सील हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अलीगढ़ हेल्थ केयर के संचालक के द्वारा कागजात नहीं दिखाए जाने के कारण क्लीनिक को सीज किया गया था। इसके नवीनीकरण के कागजात मार्च 2020 तक थे। शासनादेश में 31 मार्च तक जिनका नवीनीकरण समाप्त हो चुका है, उनको 31 दिसंबर 2020 तक नवीनीकरण कराने की छूट दी गई है। इस लिहाज से क्लीनिक पर लगाई गई सील को हटवाने के लिए कर्मचारी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें