फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला कारागार अलीगढ़ में मास्क पहने नहीं मिले बंदी

विज्ञापन
हाथरस : जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण करते जिला जज, डीएम व एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम, जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकारियों ने पाया कि बंदी मास्क नहीं लगाए हुए थे। उन्होंने इस संबंध में कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश द्वारा बंदियों से उनकी तारीख पेशी के संबंध में जानकारी ली और उनकी हिस्ट्री टिकटों को देखा। हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित नहीं थी। कुछ बंदियों के डाक टिकट जीर्ण-शीर्ण पाए गए। उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित करें और जो टिकटें जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं, उनको बदलवाएं। निरीक्षण में देखा गया कि बंदी मास्क नहीं लगाए हुए थे। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी बंदियों को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने महिला बैरक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में देखा गया कि जो बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं, उनका टीकाकरण के संबंध में वैक्सीन कार्ड को देखा गया तो पाया कि टीकाकरण की अग्रिम तिथि अंकित नहीं थी। इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सक को अग्रिम तिथि अंकित करने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई और खाने-पीने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई तो पाया कि कारागार में सफाई व्यवस्था सही मिली।
विज्ञापन

डीएम ने कारागार अधीक्षक को और अधिक साफ-सफाई रखने और कोरोना महामारी के चलते सैनिटाइजर व मास्क की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। कारागार अधीक्षक अलीगढ़ को निर्देशित किया गया कि वह उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस शिव कुमारी, कारागार अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, कारापाल प्रमोद कुमार सिंह, उप कारापाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें