फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीमा सील होने के बावजूद नहीं थम रही जिले में लोगों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में सीमा सील होने के बाद भी जिले में लोगों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन को लगातार जिले में आने वालों की सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से मिल रही है।
पूरे दिन कंट्रोल रूम में लोग अपने पड़ोस में आने वाले लोगों की सूचनाएं दे रहे हैं। इन सूचनाओं पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटीन किया जा रहा है। पंचायतराज विभाग की ओर से आरपीएम कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में अब 48 लोग ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम रघु पैरा मेडिकल कॉलेज में भी 10 लोग ठहरे हुए हैं। यह सभी लॉकडाउन में सीमा सील होने के बावजूद विभिन्न माध्यम से जिले में पहुंचे हैं। अब प्रशासन ने सभी को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें