फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: घर की तलाशी में मिली बोरा भरकर सूखी रोटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में बने कंट्रोल रूम में आने वाली फर्जी शिकायतों को लेकर अब अफसर परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि घर में राशन होने के बावजूद राशन नहीं होने की फर्जी शिकायतें कंट्र्रोल रूम को मिल रही हैं। प्रशासन ने ऐसे कई मामले सामने आए हैं। अब ऐसे लोगों पर प्रशासन कार्रवाई करने का मूड बना रहा है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने घर में राशन नहीं होने की शिकायत की। शिकायत पर कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिक ने पूछा कि आपका राशन कार्ड है, खाद्यान्न मिला है तो सामने से कहा गया कि राशन कार्ड है, खाद्यान्न मिला है, लेकिन खत्म हो गया है। इस पर कार्मिक ने कहा कि हम खाद्यान्न भेज रहे हैं, लेकिन साथ में पुलिस भी आएगी, जोकि घर में खाद्यान्न नहीं होने की भी तहकीकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने की सुनते ही कॉलर ने कहा कि घर में खाद्यान्न है, बस आगे की परिस्थितियों को देखते हुए मांग रहे थे, कहकर कॉल काट दी। ऐसा ही एक वाकया मोहल्ला विष्णुपुरी में हुआ। जहां घर की तलाशी के दौरान कार्मिकों को रोटी बनी हुई मिली, यहां तक कि घर में पुरानी रोटियों को एक बोरे में भरकर रखा गया था, जोकि पूरी तरह से सूख चुकी थीं। इस नजारे को देख कार्मिकों की आंखे खुली रह गईं। इस व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें